23 दिसंबर 2019 - 13:55
अमरीकी राष्ट्रपति की लोकेशन ट्रैक करना बहुत आसानः न्यूयार्क टाइम्ज़

अमरीकी राष्ट्रपति पद को दुनिया का सबसे शक्तिशाली पद माना जाता है किन्तु उनकी गतिविधियों पर किसी के लिए भी नज़र रखना बहुत आसान है।

यह दावा न्यूयार्क टाइम्ज़ ने अपनी एक रिपोर्ट में किया है जिसमें बताया गयाह  कि स्मार्ट फ़ोन के लोकेशन डेटा की मदद से किसी को ट्रैक करना कितना आसाना है।

न्यूयार्क टाइम्ज़ की यह रिपोर्ट आंखें खोल देने वाली है जिसको ओपन करने पर आप के सामने अनेक हरे रंग के बिन्दु नज़र आएंगे जो न्यूयार्क स्टाक एक्सचेंज में मौजूद लोगों के हैं।

इसको पढ़कर आपको यह एहसास होता है कि अपने स्मार्ट फ़ोन्ज़ के प्रयोग को किस प्रकार बदलना चाहिए क्योंकि इससे बहुत ही हैरत करने वाले राज़ सामने आने वाले हैं किन्तु आश्चर्यजनक रूप से अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को भी न्यूयार्क टाइम्ज़ ट्रैक करने में सफल रहा है।

इस रिपोर्ट में 1 करोड़ 20 लाख से अधिक लोगों के 50 अरब लोकेशन पिंग्ज़ का डेटा देखा गया। समाचार पत्र का कहना था कि अमरीकी राष्ट्रपति की गतिविधियों को ट्रैक करने का लोकेशन डेटा बहुत आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

इसमें अमरीकी राष्ट्रपति के फ़ोन को ट्रैक नहीं किया गया बल्कि उनके साथ मौजूद ख़ुफ़िया एजेन्ट के फ़ोन को ट्रैक करके डोनल्ड ट्रम्प की गतिविधियों का पीछा किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार "राष्ट्रपति के कारवां से कुछ फ़िट पीछे" गतिविधियों पर सूक्ष्मता से नज़र रखी गयी जो हमारे ख़याल में सीक्रेट सर्विस के एक एजेन्ट के फ़ोन से रिकार्ड की गयी जिसका घर भी डेटा में स्पष्ट रूप से पहचाना जा सकता है, उसके घर को सार्वजनिक ब्योरे से जोड़ने पर उसके नाम का पता चला जबकि उसकी पत्नी और दोनों परिवारों का और भी ब्योरा सामने आ गया। तो सरल शब्दों में अमरीकी राष्ट्रपति पर भी नज़र रखना संभव है तो आम लोग तो जासूसों की नज़रों से कैसे सुरक्षित रह सकते हैं।

न्यूयार्क टाइम्ज़ ने सिद्ध कर दिया कि राष्ट्रपति के स्थान के बारे में जानना कितना आसान है जिसके लिए उसे अज्ञात सूत्रों से बहुत अधिक डेटा प्राप्त करने में मदद मिली।